रामगढ़: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के तत्वावधान में शनिवार को कांवरियों के बीच चना और शरबत का वितरण किया गया। समिति के सक्रिय सदस्य सह समाजसेवी पंकज महतो ने बताया कि हज़ारो की संख्या में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के कांवरिये रजरप्पा मंदिर के भैरवी नदी से जल उठाकर बुढ़वा महादेव मंदिर महूदी (बड़कागांव) में जलाभिषेक करेंगे। जिनकी सेवा के लिए हर वर्ष की भांति इसबार भी चना और शरबत का वितरण किया गया है।
मौके पर महिला मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष लीलावती महतो,जिला मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, पवन कुमार महतो, प्रभु दयाल महतो, भवानी महतो, कुलदीप महतो, लक्ष्मण महतो, विनोद महतो, रनविजय महतो, आरिफ अंसारी रोशन तिवारी, सूरज चंद्रवंशी सूरज मुंडा , पिंटू महतो, अमित कुशवाहा, विजय दूबे सहित अन्य उपस्थित थे।