सांसद ने हजारीबाग उपायुक्त से की अनुशंसा

हजारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल ने विगत एक सप्ताह पूर्व भारी बारिश से बड़कागांव और केरेडारी में क्षतिग्रस्त पुल-पुलिया निर्माण की अनुशंसा हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय से की है। सांसद अनुशंसा पत्र में कहा है कि बड़कागांव जरजरा के तेतरिया पुल के ध्वस्त होने से धनतेलइया, अम्बाटोला, बीहड़, गरसुल्ला, चानो, लुरूंगा सहित कई आदिवासी गांव में निवास करनेवाले लोगो को आवागमन की सुविधा से वंचित हो गये हैं।

वहीं केरेडारी प्रखंड के पांडु पुल तथा बुंडू बटुका गांव के कोती पुल के बह जाने से  पांडु, बालेदौरी, कवेद, टुंडा, बलिया, तरहेसा, मनातू, बकचोम्मा, मसूरिया, लॉजीदाग, लोहरा,  बुंडू, बटुका, खपिया, लोहरसा, कोले, पाताल, दुमारू, हेंडेगीर सहित अन्य गांव के लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि नए पुलों के निर्माण के पहले  ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाय।

इधर, भाजपा उरीमारी मंडल महामंत्री दिनेश करमाली ने सांसद द्वारा अनुशंसा किए जाने पर ग्रमीणों की ओर से धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश में पुलिया ध्वस्त होने से लोगों को काफी असुविधा हो रही है।

 

By Admin

error: Content is protected !!