जमशेदपुर: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छह स्थानों पर तिरंगा झंडा फहराया।
काशीडीह लाईन नंबर एक शिव संतोषी मंदिर के पास, बागबेड़ा गणेश नगर, साकची भामाशाह चौक (एमजीएम) गोल चक्कर, भुइयांडीह साहू लाईन, बिरसानगर जोन नंबर 6 गोलमुरी क्लब के पास, बागुन नगर नागाडूंगरी साहू लाईन में झंडोत्तोलन के बाद मौजूद लोगोें के बीच मिठाई का वितरण किया गया। 
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, महामंत्री पप्पू साहू, वरीय उपाध्यक्ष शिवलोचन साहू, रंजीत कुमार साव, बागबेड़ा थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष गुप्ता, संतोष भगत, कमलेश साहू, सीमा साहू, राकेश कुमार, रंजीत कुमार साव, संजय प्रसाद, अवधेश कुमार, अजय साहू सूरज प्रसाद इंद्र नारायण साहू अशोक साव मनोज साहू विनोद साहू सुनील रविदास उमेश शाह विकी शाह प्रसाद, गौतम साहू, सागर साहू आदित्य धनराज शाह परवीन विकास साव गोलू साहू सूरज प्रसाद, राकेश कुमार एवं अशोक साव आदि का योगदान रहा।

