भाकपा माले और मासस के विलय पर धनबाद में एकता रैली 9 सितंबर को

रामगढ़: भाकपा माले पतरातू प्रखंड के कार्यकर्ताओं की  बैठक रविवार को घुटुवा पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें धनबाद में नौ सितंबर को आहूत एकता रैली को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक के अध्यक्ष मंडल में सरजू मुंडा, संजय शर्मा, नीता बेदिया ने की। जबकि मुख्य रूप से हीरा गोप और भुनेश्वर बेदिया शामिल रहे।

बैठक में सर्वप्रथम दिवंगत साथियों के प्रति श्रद्धांजलि से की गई। बैठक में नरेश बड़ाइक राज्य कमेटी द्वारा जारी प्रपत्र को पढ़ा। इसके उपरांत माले नेता हीरा गोप ने कहा कि देश की फासीवादी भाजपा के शासन ने देश की लोकतांत्रिक अधिकारों के ऊपर हमला तेज कर दिया है। मजदूरों के 44 कानून को खत्म कर 4 श्रम कोड में तब्दील कर दिया है। किसानों के खेत के लिए पानी, बिजली, सिंचाई की व्यवस्था नहीं है। किसानों की लाभांश मूल्य के खिलाफ सरकार ने तीन काले कानून बनाया था, जिसे किसानों के आंदोलन के कारण  वापस लेना पड़ा। कहा कि मोदी सरकार कारपोरेट घरानों के लिए जल, जंगल, जमीन और खनिज मुहैया करा रही हैं।

वहीं जिला सचिव भुनेश्वर बेदिया ने कहा कि भाकपा माले और मासस का विलय के बाद धनबाद में एकता रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पूरे राज्य से अधिक से अधिक संख्या में भाकपा माले और मासस कार्यकर्ता जुटेंगे। पतरातू प्रखंड से 1000 से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।

तिलैया में हुए हत्याकांड में अपराधियों की जल्द हो गिरफ्तारी: भुवनेश्वर

भाकपा माले जिला सचिव भुवनेश्वर बेदिया ने कहा है कि सांडी के तिलैया में संजय बेदिया की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। कहा कि झारखंड राज्य गठन के बाद से यहां अपराध पर रोक नहीं लग सका है। लोगों की सुरक्षा की यहां कोई गारंटी नहीं है। हमलोग पुलिस-प्रशासन से हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग करते हैं। जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर  हमलोग आंदोलन को बाध्य होंगे।

बैठक में देवानंद गोप, मदन प्रजापति पवन कुमार यादव बरेली मुखिया भुनेश्वर बेदिया, डॉ. आशीष कुमार, राजेंद्र राम, अमल घोष, नागेश्वर मुंडा, मोतीलाल बेदिया, प्रेम सागर महतो, तृतीयाल बेदिया, निरंजन कुमार पटेल, अर्जुन सिंह, धनीराम प्रजापति, बटेश्वर मुंडा अन्य लोगों उपस्थित थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!