रामगढ़: पतरातू प्रखंड अंतर्गत सयाल दक्षिणी पंचायत के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिविर लगाकर रविवार को 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। अभियान का शुभारंभ सयाल दक्षिणी पंचायत के मुखिया जगदीश कुमार साव ने बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर किया।

अवसर पर सयाल दक्षिणी पंचायत के मुखिया जगदीश कुमार साव ने कहा कि देश को पोलियो मुक्त बनाना है। इसके लिए जीरो से पांच वर्ष के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक देनी है। एक भी बच्चा छूटे नहीं सभी की जिम्मेवारी है। 

मौके पर मुख्य रूप से वार्ड सदस्य डॉ महेन्द्र सिंह, रीता देवी, आंगनबाड़ी सेविका संगीता देवी, सुलेखा देवी, रुखसाना खातून, सहिया साथी बुलबुल कुमारी, सहिया मीरा देवी, पूनम देवी, अनुराधा देवी, सुनीता देवी, अजमुन निशा, सलमा खातून मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!