रामगढ़: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा रामगढ़ के मांडू प्रखंड अंतर्गत बड़का चुम्बा में बदलाव संकल्प सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पार्टी सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो और विशिष्ट अतिथि वरीय केन्द्रीय उपाध्यक्ष मोतीलाल महतो उपस्थित हुए।
सभा को संबोधित करते हुए टाइगर जयराम महतो ने कहा की झारखंड बने आज 23 साल हो गये। झारखंडियों को पहचान नहीं मिल सकी है। झारखंड के 24 जिला, 5 प्रमंडल 45 अनुमंडल260 प्रखंड, 4402 पंचायत, लगभग 4 करोड़ 6 लाख की आबादी तथा क्षेत्रफल 79714 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र बिना नीति और नियम के चल रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास के लिए 2024 में बदलाव बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में केंद्रीय पदाधिकारी ,जिला पदाधिकारी, जिला मीडिया प्रभारी, प्रखण्ड पदाधिकरी, पंचायत पदाधिकारी , सक्रिय सदस्य और हजारों ग्रामीण उपस्थित थे।