रामगढ़: भारतीय मजदूर संघ बरका-सयाल ने बुधवार को अमृता देवी बिश्नोई की स्मृति में पर्यावरण दिवस मनाया। अवसर पर भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल परिसर में पौधरोपण किया गया। साथ ही अमृता देवी बिश्नोई सहित 363 बलिदानियों को नमन कर श्रद्धांजलि दी गई।
मौके पर डॉक्टर ए. के. टोप्पो ने कहा कि अमृता देवी बिश्नोई ने पेड़ बचाने के लिए जीवन का बलिदान दिया। उनके साथ 363 महिला -पुरुषो ने भी अपने प्राणों की आहुति दी थी। पर्यावरण के लिए पेड़-पौधे बेहद जरूरी हैं। यदि पर्यावरण शुद्ध होगा तभी हमे सांस लेने के लिए शुद्ध हवा मिलेगी और हम स्वस्थ रहेंगे। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़ों की कटाई बंद करनी होगा।
मौके पर विनय त्रिपाठी, डॉ. ए. के. टोप्पो, डॉ. नदीम अनवर डॉ. राजेश कुमार, श्रीकांत गुप्ता, ललन प्रसाद, कन्हैया सिंह यादव, अनिल पासवान, नौशाद आलम, के. डी. शरण, सत्यनारायण गुप्ता, रंजन राम, स्नेहलता कुजूर, मानती कुमारी, मूनको, रेखा कुमारी, सुनीता टेटे, सरस्वती देवी, वीणा झिरगी देवी, फूलपति देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।