उरीमारी(हजारीबाग):  भारत भारती विद्यालय उरीमारी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कागांव हजारीबाग के निर्देश पर स्कूल के बच्चों को  अभिभावकों की सहमति से एल्बेंडाजोल एवं इवरमेक्टिन गोली की एकल खुराक दी गई। इस दौरान बड़कागांव हजारीबाग की आंगनवाड़ी सेविका अनीता देवी, एवं सईया अनीता देवी एवं अंजू कुमारी ने बच्चों को उनके ऊंचाई के अनुसार दवा की खुराक दी। बताया गया कि मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के तहत बच्चों वाक जनित रोग और फाइलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के उद्देश्य से चलाया रहा है।  विद्यालय के प्राचार्य माहे आलम अंसारी और उप प्राचार्य अर्जुन साव की विशेष देखरेख में बच्चों को दवा दी गई।

मौके पर विद्यालय के सचिव गोपाल यादव, निदेशक अनिमेष कुमार यादव, सहायक निदेशक अभिषेक कुमार यादव सहित शिक्षिका सीमा श्रीवास्तव, सरिता ग्यासेन, नवीन पाठक, अनिता कुमारी, राधिका कुमारी, प्रियंका सिंह, रेनू कुमारी, शालिनी सिंह, रितु कुमारी, रंजीत कुमार ,ललन कुमार, रंजीत कुमार मेहता ,शिव शाह, सुनील कुमार उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!