बाबा गणिनाथ की पूजा सहित कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

रामगढ़: भुरकुंडा क्षेत्र के पटेलनगर पंचायत में शनिवार को मद्धेशिया विकास समिति भुरकुंडा के तत्वावधान में बाबा गणिनाथ पूजा का आयोजन किया गया। गुरुदेव धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम  की शुरुआत झंडोत्तोलन कर की गई। अवसर पर पुरोहित डॉ. आर. एन प्रसाद द्वारा विधिवत पूजा, आरती और हवन कराया गया। यजमान के रूप में कैलाश प्रसाद, संदीप गुप्ता, अभिषेक गुप्ता  सपत्नीक शामिल हुए। इसके उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। भक्तों ने बाबा गणीनाथ के जयकारे के सुख और समृद्धि की कामना की। समारोह में भुरकुंडा और रामगढ़ सहित रांची, चतरा और हजारीबाग जिले से भी मद्धेशिया  समाज के लोग शामिल हुए। Baba Ganinath's birth anniversary celebrated with great pomp in Bhurkunda

अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और प्रबुद्ध लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज की उन्नति और आपसी एकता को मजबूत करने का आव्हान किया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने भक्तिगीतों से श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। बच्चों ने भी एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

 कार्यक्रम में अध्यक्ष डब्लू गुप्ता , उपाध्यक्ष रमण गुप्ता, सचिव विक्की गुप्ता, सह सचिव संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता , उप कोषाध्यक्ष  अमित गुप्ता, रामचंद्र प्रसाद, पप्पू गुप्ता , सतेन्द्र गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, सुमित गुप्ता, रजनीश गुप्ता, शशि गुप्ता, सूरज गुप्ता, रमेश गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, पिंटू गुप्ता, सतीश गुप्ता, राजन गुप्ता, संजय गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता,  मदन प्रसाद, मनोज गुप्ता, राजेश गुप्ता,  गिरधारी प्रसाद, संजय गुप्ता, कैलाश प्रसाद, संतोष गुप्ता, आनंद किशोर गुप्ता,  रामेश्वर गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, रवि शंकर गुप्ता, जितेंद्र कुमार साव, रौशन गुप्ता,बिनोद, मिंटू गुप्ता,आयुष गुप्ता, विष्णु गुप्ता राकेश गुप्ता,सहदेव गुप्ता, आशय गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!