रांची: पुलिस ने चुटिया में गांजा खरीद-बिक्री में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने 150 पुड़िया में तकरीबन 650 ग्राम गांजा बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा को चुटिया थाना क्षेत्र के साहू टोला में गांजा के खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर सोनू लोहरा, राज सिंह और मुन्ना भोक्ता को गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
आरोपियों के पास से गांजा तौलने की मशीन और नकद रुपये भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने चुटिया थाना में अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।