रामगढ़: भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में शहर के सुभाष चौक पर मंगलवार की शाम झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला महामंत्री रूदल कुमार और रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष तरूण साव ने संयुक्त रूप से किया। पुतला दहन करते हुए कार्यकर्ताओं ने रांची में सीजीएल परीक्षा परिणाम की जांच की मांग करते प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज पर विरोध प्रकट किया गया। कहा गया कि संवैधानिक तरीके से विरोध जता रहे छात्रों की पुलिस ने बर्बरतापूर्वक पिटाई की है और उन्हें अमानवीय तरीके से घसीटा गया है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। 

पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री विजय जायसवाल, मंत्री अनमोल सिंह, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नमेंद्र चंचल, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, रामगढ़ कैंट मंडल महामंत्री ऋषिकेश सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शशि शेखर सिंह, युवा मोर्चा के रामगढ़ कैंट मंडल महामंत्री अमित ठाकुर, सुदीप मिश्रा, आकाश गुप्ता, मनोज सिंह, सोना कुमार, विनोद ठाकुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता सहदेव ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!