रामगढ़: भाजपा भुरकुंडा मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को भुरकुंडा पंचायत सचिवालय में सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा और संचालन राजू मल्होत्रा ने किया। कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. संजय सिंह उपस्थित रहे। वहीं मंचासीन पदाधिकारियों में ओबीसी मोर्चा के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय प्रभारी योगेश दांगी, जिला मंत्री संजीव कुमार बाबला, सदस्यता संयोजक अशोक सोनी, सह संयोजक ज्योति सिंह, जिला मंत्री लक्ष्मी देवी, आईटी सेल प्रमंडलीय प्रभारी संतोष शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मौजूद रहे।

कार्यशाला के दौरान भुरकुंडा मंडल के सभी बूथों पर सदस्यता अभियान 2024-25 के तहत अधिक से अधिक लोगों को ऑनलाइन सदस्य बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही संगठन की मजबूती सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इससे पूर्व मंचासीन पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया गया। साथ ही कार्यशाला में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर भुरकुंडा पंचायत मुखिया अजय पासवान, मंडल कोषाध्यक्ष कालाबाबू, विनय कुमार, गीता देवी, राजू मल्होत्रा, कन्हैया यादव, बीनू भगत, राजेश सोनी, अभिषेक मिश्रा, बाबूलाल नायक, बलजीत सिंह, विजय सिंह, संजय पांडेय, सूरज शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!