रामगढ़: भुरकुंडा पंचायत भवन में शुक्रवार को पंचायत ज्ञान केंद्र (लाइब्रेरी) का शुभारंभ हुआ। केंद्र का विधिवत उद्घाटन पूर्व जिप उपाध्यक्ष रामगढ़ मनोज राम ने फीता काटकर किया। इससे पूर्व मनोज राम के आगमन पर मुखिया अजय पासवान ने बुके देकर उनका स्वागत किया। वहीं उच्च विद्यालय सौंदा डी के बच्चों ने ज्ञान केंद्र का अवलोकन भी किया।
अवसर पर मनोज राम ने कहा कि ज्ञान केंद्र अच्छी पहल है। यहां सभी तरह की पुस्तकें उपलब्ध हैं। बच्चे यहां निशुल्क पढ़ाई कर सकते हैं। स्कूल-कॉलेज सहित प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को लाइब्रेरी से काफी सहूलियत होगी। इसके साथ ही लोगों को विभिन्न मैगजीन, धार्मिक ग्रंथ, साहित्य की पुस्तकें पढ़ने का अवसर मिल सकेगा।
इस दौरान पंचायत के मुखिया अजय कुमार पासवान ने बताया कि ज्ञान केंद्र में आवश्यक सुविधाओं के साथ पठन पाठन के लिए पुस्तकें उपलब्ध कराई गई है। क्षेत्र के लोगों से भी अपील है कि जिन पुस्तकों की जरूरत न हो उन्हें ज्ञान केंद्र में जरूर दें जाएं। जिससे अन्य लोग उसका लाभ उठाकर ज्ञान अर्जित कर सकें।
मौके पर पंचायत सचिव सावित्री कुमारी, सौंदा ‘डी’ उच्च विद्यालय प्रधानाध्यापक अनुज कुमार खत्री, उदयभान सिंह, राहुल त्रिपाठी, सरफराज अहमद , आरती साहू, स्वाती मिश्रा, सुनीता देवी, अशोक कुमार राय, सतीश कुमार, संजीत राम, अनिल कुमार पासवान, लाली करमाली, कौशल्या देवी, शिव कुमार दास, प्रीति कुमारी दास, भोला सहित कई स्कूली बच्चे मौजूद थे।