रामगढ़: शहर के झंडा चौक के निकट कॉम्पटीटिव मैथमेटिक्स क्लासेज (CMC) में शुक्रवार संविधान गौरव अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनेवाले 70 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। क्विज में भारतीय संविधान और बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जीवनी पर आधारित सवाल पूछे गए। अवसर पर मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री रूदल कुमार, सुदीप कुमार, उमेश कुमार मौजूद रहे।

क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रानी कुमारी, दूसरे स्थान पर मोनिका कुमारी और तीसरे स्थान पर रानी परवीन रही। अतिथियों के द्वारा प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं सभी छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। अवसर पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। देश के संविधान के बारे में युवाओं को पूरी जानकारी जरुर रखनी चाहिए। हमारा संविधान डॉ. भीमराव अंबेडकर की देन है। जबकि उन्हें कभी वह सम्मान नहीं मिल सका जो मिलना चाहिए था। केंद्र की मोदी सरकार  बाबा साहब डॉ. अंबेडकर के योगदान को पूरी कृतज्ञता के साथ सम्मान दे रही है और उनके सपनों को साकार करने में जुटी हुई है।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिक्षक संदीप रजक, पूर्णिमा कुमारी, रंजीत कुशवाहा ने सराहनीय योगदान दिया। क्विज में कोमल कुमारी, आशा कुमारी, उषा कुमारी, शिवानी कुमारी, श्रृष्टि कुमारी, यशस्विनी कुमारी, स्वाति प्रजापति, श्रेया कुमारी, संध्या कुमारी, ज्योति कुमारी, जोया परवीन, रूपा कुमारी, रीना कुमारी, अनुपमा कुमारी, कशिश कुमारी, राजनंदिनी कुमारी, सिमरन कुमारी, राधा कुमारी, प्रियंका कुमारी, कोमल कुमारी, सुभाष बेदिया, रूपेश कुमार, शशि मुंडा, सूरज कुमार, मो. कुर्बान अंसारी, विशाल कुमार, विवेक कुमार, सौरव मोदी, प्रितम कुमार, सौरव कुमार, मेघनाद महतो, बबलू कुमार, राहुल कुमार, आदित्य कुमार सहित अन्य शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!