उरीमारी (हजारीबाग): विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा कार्यालय में 76वां गणतंत्र दिवस सादगी के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा के सक्रिय सदस्य स्व संतोष सिंह की आत्मा को शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके उपरांत विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा के अध्यक्ष सूरज बेसरा ने झंडोतोलन किया। झंडोतोलन के बाद राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी एवं राष्ट्र गान गाया गया। साथ ही वीर शहीदों को नमन किया गया।
अवसर पर समिति के अध्यक्ष सूरज बेसरा ने कहा बहुत से वीर पुरुषों ने संघर्ष और बलिदान देकर भारत देश को आजाद किया है । भारत देश को आजाद होने के बाद संविधान बनाने में 2 साल 11 महीने 18 दिन लगे थे । यह संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था । जिसके उपलक्ष में आज हमलोग राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के रूप में मना रहे हैं।
मौके पर मुख्य रूप से विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा के संरक्षक सोनाराम मांझी,विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा अध्यक्ष सूरज बेसरा, सचिव जीतन मुण्डा, कोषाध्यक्ष,संजय करमाली, गणेश गांझू, विश्वनाथ मांझी, मोहन सोरेन, मनोज मुण्डा, बिनोद हेम्ब्रोम, सन्नी सोरेन, रैना मांझी अकल मुण्डा, गिरधारी प्रजापति, पोटंगा उप मुखिया रवीन्द्र सोरेन, झानाराम सोरेन,लेचा मांझी, पप्पू हांसदा,झारी करमाली,महावीर मुर्मू ,सहदेव मांझी, राजेन्द्र मुण्डा, अजय बेसरा, पप्पुलाल मॉंझी, मनाराम टुडू, अजय करमाली, आनांद बेसरा, विजय सोरेन, अजय मरांडी, अनुज मुण्डा,बंशी लाल मुर्मू, पंकज हेम्ब्रोम, दिनेश टुडू, सुखराम बेसरा,दिलीप बेसरा, बिनोद सोरेन,संजय सोरेन महेश बेसरा,अर्जुन मुण्डा, अजय गंझु,प्रेम सोरेन, राजेन्द्र गंझू, मिथुन सोरेन,बंसत हेम्ब्रोम , रमेश हांसदा, राजेश मुर्मू ,नरेश बेसरा, सुनिल सोरेन, डोरको देवी, बुधनी देवी, वार्ड सदस्य फुलमति देवी,अनीता मरांडी, लीलमुनी देवी, कपूरमुनी देवी, ममता देवी, अनीता देवी,पूनम देवी,लील मुनि देवी,मैनो देवी, तालोमुनी देवी,अनिता हांसदा सीमा देवी, बुधनी देवी, मुन्नी कुमारी, तला मुनि देवी, शकुंतला देवी, मान्ती देवी , सरिता देवी, कुसुम देवी,सुनिता देवी, मालती देवी, पनपती देवी एंव अन्य शामिल हुए।