रामगढ़: एसएस प्लस 2 हाई स्कूल पतरातू में मंगलवार को 12वीं के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई। जिसमें 12वीं के तीनों संकाय साइंस कॉमर्स और आर्ट के छात्र छात्राओं को समारोहपूर्वक विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। 

विदाई समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही 12वीं के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मंच संचालन 11वीं साइंस की रोजी परवीन और पवन कुमार ने संयुक्त किया। 

समारोह में प्रिंसिपल रविन्द्र कुमार राम, शिक्षक प्रमोद प्रकाश सिंह, दिनेश्वर महतो, अंजय कुमार, अंशु नीलम तिर्की, निर्मला कुमारी, नीतू कुमारी, विजय राम, सुरेश कुमार, इमरान ख़ान ने छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। अवसर पर विद्यालय के शिक्षक गण सहित पतरातू के कई गणमान्य बुद्धिजीवी उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!