सचिव मगनू मुंडा और कोषाध्यक्ष जलेश्वर ठाकुर बने

रांची: ओरमांझी प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय सिद्दो- कान्हु युवा खेल क्लब के चयन को लेकर पंचायत स्तरीय सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी कामेश्वर बेदिया ने की। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी कामेश्वर बेदिया मौजूद थे। चुनाव में अध्यक्ष पद रमेश कुमार महतो निर्विरोध चुना गया। जबकि सचिव और कोषाध्यक्ष के कैंडिडेट अधिक होने के कारण दोनों पदो के लिए वोटिंग प्रक्रिया को अपनाना पड़ा।

वोटिंग के माध्यम से सचिव मगनु मुंडा, कोषाध्यक्ष जलेश्वर ठाकुर सहित कार्यकारिणी सदस्यों में राजकिशोर महतो, संजीव कुमार महतो, एहसान राजा, शाहिद परवेज, आनंद उरांव, प्रदीप मुंडा, अमरेंद्र पहान, प्रकाश बेदिया के रूप में चयन किया गया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी कामेश्वर बेदिया ने बताया कि क्लब के नाम से बैंक में संयुक्त खाता खोला जाएगा। इस क्लब का काम होगा ग्रामीण स्तर पर खेलकूद गतिविधि को बढ़ावा देना है। अवसर पर बीडीओ ने सभी खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

By Admin

error: Content is protected !!