उरीमारी(हजारीबाग): उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय जोजो टोला के निकट मंगलवार को संथाल समाज दिशोम मांझी कर्णपुरा परगना  बड़कागांव प्रखंड की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता कर्णपुरा मांझी हाड़ाम सूरज बेसरा और संचालन राजेन्द्र सोरेन ने किया।

बैठक में कहा गया कि मधुबन पीरटांड़ प्रखंड के मारांग बुरू (पारसनाथ) पहाड़ पर आदिवासियों का देव स्थाल स्थापित है। जिसपर जैन समुदाय द्वाराअतिक्रमण कर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।आदिवासियों का प्रसिद्ध देव स्थल होने के कारण यहां वर्षों से पूजा होती रही है। बैशाख पूर्णिमा पर तीन दिवसीय धार्मिक पूजा का आयोजन किया जाता है और पूजा में बलि भी दी जाती है। जिसे बंद करने के लिए और मारंग बुरू (पारसनाथ) पहाड़ को कब्जा करने के लिए जैन समुदाय द्वारा केंद्र सरकार और राज्य सरकार को पार्टी बना कर न्यायालय में याचिका दाखिल किया गया है।

कहा गया कि मारंग बुरू देव स्थल को बचाने के लिए संथाल समाज एकजुट होकर आगामी सात मार्च को हजारीबाग उपायुक्त  हजारीबाग के मध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेगा। जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में हजारों की संख्या में कर्णपुरा परगना से लोग शामिल होंगे। साथ ही अतिक्रमण के विरोध में आगामी 12 मार्च को मधुबन गिरिडीह में प्रतिवाद मार्च निकाला जाएगा। बैठक के दौरान अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आव्हान किया गया। 

बैठक में मुख्य रूप से संथाल समाज दिशोम मांझी परगना केंद्रीय महासचिव सोनाराम मांझी, मोहन सोरेन, महादेव मुर्मू, सीताराम किस्कू, जतरू बेसरा, बहादुर मांझी, बिनोद हेम्ब्रोम, सन्नी सोरेन, विमल टुडू, राजेन्द्र सोरेन, अजय बेसरा, बिनोद बेसरा, मनुलाल सोरेन, राजू बेसरा, मुन्शी मुर्मू, जगदीश मांझी, दशई टुडू, उदन सोरेन, बिरसा हेम्ब्रोम, लुसा मांझी, बूचा मांझी, राजेश टुडू, अकला मांझी, महादेव हांसदा, पप्पुलाल मांझी, जगदीश मांझी, विकास सोरेन, पुरन टुडू, संजुल सोरेन, लखीराम मांझी, शिकारी मांझी, रामलाल हांसदा, सुखदेव हांसदा, जितेन्द्र सोरेन, सुखलाल किस्कू, लालजी किस्कू, ढेनालाल सोरेन, सरना मांझी, सोनाराम सोरेन, मुकेश सोरेन, कार्तिक सोरेन, महेन्द्र सोरेन, अमित मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!