गिद्दी (हजारीबाग): केंद्र सरकार द्वारा जारी नये कृषि विपणन मसौदे के खिलाफ भारतीय किसान महासभा के बैनर तले भाकपा माले किसान संगठन ने शनिवार को गिद्दी ‘सी’ ट्रैक्टर स्टैंड पर नुक्कड़ सभा कर केंद्रीय कृषि मंत्री का पुतला दहन किया।
मौके पर भाकपा माले स्थाई राज्य कमेटी सदस्य राजेंद्र गोप ने कहा कि नया कृषि व्यापार मसौदा भारत के जनमानस और किसानों के खिलाफ है। जो जन-जन की गुलामी का आंशिक दस्तावेज है। कहा कि केंद्र सरकार इस कानून को वापस ले और नई कृषि व्यापार मसौदे को रद्द करे।
मौके पर गोविंद राम, शाहिद अंसारी फखरूद्दीन अंसारी, सुखराम, चमन गंझू, पुसन गंझु राजेंद्र महतो, सुरेश बेदिया, महेश बेदिया, शक्ति बेदिया, प्रभु महतो, नकुल महतो, आजाद अंसारी, शुक्र प्रजापति, सहदेव साहू, विष्णु महतो, हरखू बेदिया, मोती महतो, गौतम यादव, धनु महतो, हकीम अंसारी सहित कई उपस्थित थे।