वैश्य समाज के अधिकार के लिए संघर्ष करेंगे तेज: महेश्वर साहू |
रामगढ़: झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का प्रशिक्षण शिविर सह मिलन समारोह रविवार को पतरातू डैम के निकट पंचवटी मैरिज हॉल में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने की। कार्यक्रम में प्रदेश के पदाधिकारी और सदस्यों ने भाग लिया। मंचासीन अतिथियों में मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल, हीरानाथ साहू, मोहन साहू, महासचिव इंद्रभूषण गुप्ता, उपेंद्र प्रसाद, अशोक गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दीपा रानी कुंज और महासचिव पूनम जायसवाल शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
इसके उपरांत अतिथियों का स्वागत करते हुए मोर्चा द्वारा जारी प्रस्तावों और मोर्चा की 10 सूत्री मांगों की जानकारी साझा की गई। जिसमें झारखंड में तहत सभी जगह पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने, झारखंड में वैश्य आयोग का गठन करने, सामाजिक न्याय के लिए राज्य में जाति आधारित जनगणना कराने, वैश्य समाज के विस्थापन को गंभीरता से लेते हुए उनकी नौकरी और पुनर्वास की व्यवस्था करने सहित अन्य प्रस्ताव और मांगे शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने कहा कि मैं 28 वर्षों से वैश्य समाज के लिए संघर्षरत हूं। झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा समाज के हित में लंबे समय से आवाज उठाते आ रहा है। जिसमें समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी रही है। कहा कि राज्य में पहले और आज की स्थिति में काफी बदलाव हुआ है। जहां पहले वैश्य नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों को उचित पद और मान-सम्मान नहीं मिलता है। वहीं आज वैश्य समाज के लोग उच्च पद प्राप्त हो रहें हैं और मान सम्मान भी मिल रहा है। यह सामाजिक एकता और संगठन की ताकत से ही संभव हो सका है। वैश्य समाज के जिन नेताओं ने अपने समाज की अनदेखी की उन्होंने अपना हश्र भी देख लिया है। उन्होंने कहा कि 40 प्रतिशत की आबादी को उचित अधिकार दिलाने के लिए मोर्चा संघर्ष और तेज करेगा। जिसमें समाज के सभी लोगों को अपनी भागीदारी निभाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम को कई अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। जिसमें उन्होंने आपसी एकता को मजबूत कर अधिकार और मान सम्मान के लिए आगे बढ़ने का आव्हान किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए लक्की ड्रा का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर सुरेश साहू, लक्ष्मण साहू, योगेंद्र साहू, राहुल साहू, कृष्णा साहू, दिलीप प्रसाद, प्रति कुमारी, राजेंद्र साहू, मिथिलेश कुमार, अजीत पोद्दार, राजेंद्र प्रसाद, चतुर साव, रामाशंकर, मधेश्वर केशरी, भरत केशरी, मुकेश सिंदूरिया, अश्विनी साव, अजय साहू, सुशीला देवी, रूक्मिणी देवी, अंजू देवी, सुमित्रा देवी, पारो देवी, कौशल्या देवी सहित कई मौजूद थे।