रामगढ़: बलकुदरा पंचायत में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक रवि मोहली की अध्यक्षता और कुणाल यादव के संचालन में हुई। जिसमें मुख्य रूप से झामुमो के पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सह पतरातू प्रखंड संयोजक मंडली सदस्य योगेन्द्र यादव उपस्थित रहे। 

बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसके उपरांत सर्वसम्मति से झामुमो बलकुदरा पंचायत कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सुनील मुंडा, उपाध्यक्ष रवि महली, सुभाष यादव, सचिव अरविंद यादव, कोषाध्यक्ष रोशन मुंडा, संयुक्त सचिव तिलक यादव, कुणाल यादव, संगठन सचिव सतीश मुंडा सहित कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। 

मौके पर पंकज मुंडा, सौरभ राणा, अशोक यादव, ईश्वर प्रसाद, सनी मुंडा, सुकेश मुंडा, शशि कुमार, सोनू कुमार, शिबू मुंडा, अनिल मुंडा, जितेन्द्र यादव, विकास यादव, दीपक यादव, सुनील यादव, विकास कुमार, रुपेश मुंडा, बिरबल यादव, बिरेंद्र यादव, दिनेश यादव सहित अन्य मौजूद थे। 

By Admin

error: Content is protected !!