रांची: राज्यसभा सांसद सह झामुमो नेत्री डॉ. महुआ माजी बुधवार की तड़के सुबह लातेहार में सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। उन्होंने रांची के ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार डॉ. महुआ माजी अपने वाहन पर पुत्र-पुत्रवधु और चालक समेत प्रयागराज से कुंभ स्नान कर वापस लौट रही थी। इस क्रम में तड़के सुबह लातेहार में एनएच 39 पर होटवाग के निकट उनका वाहन खड़े ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना में सभी आंशिक रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सदर अस्पताल लातेहार भिजवाया। प्राथमिक उपचार के सभी को रांची ले जाया गया है। रांची के ऑर्किड अस्पताल में महुआ माजी का इलाज चल रहा है‌। उनका बायां हाथ फ्रैक्चर होने की जानकारी मिल रही है।वहीं मामले की जानकारी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और सूबे के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अस्पताल पहुंच उनका हाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

By Admin

error: Content is protected !!