हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजायमान रहा क्षेत्र |
सांसद, विधायक और पूर्व विधायक बारात में हुए शामिल
रामगढ़: महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार की शाम भुरकुंडा हॉस्पिटल कॉलोनी शिव मंदिर से भव्य झांकी और गाजे-बाजे के साथ भव्य शिव बारात निकली। जिसमें हजारों की संख्या में शिव भक्त हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए। बारात निकलने से पूर्व यूपी प्रतापगढ़ सड़क हादसे में स्थानीय युवकों हुई मौत पर दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
इसके उपरांत अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर किया गया। वहीं हर-हर महादेव के जयकारे के बीच पंचायत भवन के प्रांगण से बारात से निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल रहे। वहीं कई युवा देव और दानव की वेशभूषा में बारात में भी शामिल रहे। यहां से बारात छठ मंदिर होते हुए सौंदा ‘डी’ पंचायत पहुंची। इस क्रम में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी और बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद बारात में शामिल हुए।
सौंदा डी’ से बारात वापस मेन रोड होते हुए भुरकुंडा थाना चौक पहुंची। यहां से बिरसा चौक तक झांकियों का भ्रमण कराया गया। वहीं भुरकुंडा थाना चौक से बारात वापस हॉस्पिटल कॉलोनी शिव मंदिर पहुंची। जहां घराती बने कमेटी के लोगों ने के शिव बारात का स्वागत किया। यहां डीजे की धुन पर कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुत नृत्य किया। इसके उपरांत मंदिर में मां पार्वती और भगवान शिव के वरमाला की रस्म निभाई गई। देर रात तक पुजारियों ने विधि-विधान से शिव पार्वती का सांकेतिक विवाह संपन्न कराया।
मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, मुखिया अजय पासवान, व्यास पांडेय, योगेश दांगी, अशोक सोनी, विजय सिंह, गीता देवी, विजयंत कुमार, अनामिका श्रीवास्तव, मंजू ठाकुर, आजाद भुइयां, पप्पू सिंह, संजय मिश्रा, सत्येंद्र यादव, काला बाबू , हरिशंकर चौधरी, शिव शंकर राम,राजेंद्र करमाली, उदित सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, नित्यानंद पाठक, अमृत सागर, विजय कुमार, रमेश यादव, राजन सिन्हा सहित कई महिला-पुरुष और बच्चे शामिल रहें।