अध्यक्ष दर्शन गंझू और सचिव संतोष उरांव बने
रामगढ: भुरकुंडा क्षेत्र के रिवर साइड स्थित सरना स्थल पर केंद्रीय मिलन सरहुल पूजा समिति की बैठक गुरुवार को दर्शन गंझू की अध्यक्षता और संतोष उरांव के संचालन में हुई। जिसमें आगामी एक अप्रैल को सरना स्थल पर धूमधाम से सरहुल पूजा के आयोजन को लेकर चर्चा की गई।
साथ ही सर्वसम्मति से समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष दर्शन गंझु, उपाध्यक्ष राज करमाली, कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश टुडू , रितिका भोक्ता, सचिव संतोष उरांव, कोषाध्यक्ष देव कुमार बेदिया, उप कोषाध्यक्ष राज करमाली, अखिलेश टोप्पो, संतोष करमाली, धनीराम मांझी, रोहित मुंडा,सह सचिव रेणुका खालको, विनोद बेड़िया कृष्ण नायक, संगठन सचिव मिंटू मुंडा, सह संगठन सचिव तारणि बेदिया, कार्यालय सचिव गोविंद बड़ाइक, संरक्षक पार्तिक मिंज, संजय लिंडा, रवि उरांव, राजकुमार गोंड, अनिल एक्का, संतोष करमाली, फादर बरनबसु खालको बनाए गए।
वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में पाहन देवलाल मुंडा, राजेंद्र मुंडा, बरतू उरांव, रासेल तिग्गा, आजाद भुइंया, सुरेश रजवार, सोरोफिना एक्का, रोशन करमाली, विजय मुंडा, राबेल एक्का, बागेस करमाली, जोशफिन डिसूजा, मार्गेट खालको, संजय करमाली, राहुल करमाली, शिवशंकर राम, मीना देवी, छोटू बेदिया, बिरसा उरांव, संदीप लकड़ा सहित अन्य का चयन किया गया।