रामगढ़: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को पतरातू में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील की गई। कैंडल मार्च कर्पूरी ठाकुर चौक पहुंच श्रद्धांजलि सभा में तब्दील हो गई। मौके पर छात्र नेता महफूज आलम ने कहा कि यह हमला इंसानियत पर हमला है। हम प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि दोषियों को सख्त सजा दी जाए और आतंकवाद का अब जड़ से सफाया हो।

वहीं श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखकर आतंकी घटना में मारे गए देशवासियों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद रखने का संकल्प लिया गया।

मौके पर प्रिया कुमारी, मेराज अंसारी, कार्तिक सिंह, शहबाज अंसारी, वसीम अकरम, प्रिंस कुमार, विवेक कुमार, समसुद्दीन अंसारी, मिन्हाज अंसारी, अहसान अंसारी, दिलीप मुंडा सहित अन्य शामिल थे ।