हिस्सेदारी सुनिश्चित नहीं करने पर दी आंदोलन की चेतावनी
रामगढ़: भुरकुंडा लोकल में हिस्सेदारी को लेकर रैयत विस्थापित मोर्चा ने मंगलवार को सीसीएल की भुरकुंडा परियोजना कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। जिसकी अध्यक्षता सन्नी बेसरा और संचालन वीरेंद्र मांझी ने किया। धरना में देवरिया बरगांवा और दुंदुवा राजस्व गांव के दर्जनों महिला और पुरुष शामिल रहे। इस दौरान विस्थापितों की हिस्सेदारी सुनिश्चित करते हुए भुरकुंडा लोकल से जल्द से जल्द चालू करने की मांग रखी।
धरना को संबोधित करते हुए शंकर मांझी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने सीसीएल को अपनी जमीन दी। लेकिन सीसीएल प्रबंधन ने हमेशा रैयत विस्थापितों को छलने का काम किया और रोजगार से वंचित रखा। कहा कि विस्थापितों के रोजी-रोजगार के लिए प्रबंधन लोकल सेल में उनकी हिस्सेदारी सुनिश्चित करे और लोकल सेल जल्द चालू करें, अन्यथा विस्थापित कोयले का ट्रांसपोर्टिंग और उत्पादन ठप कराने को बाध्य होंगे।
इस दौरान धरना को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। उन्होंने बिना सहमति लोकल सेल चालू करने और हिस्सेदारी तय नहीं करने पर जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी। धरना के उपरांत समिति की ओर से परियोजना पदाधिकारी के नाम कार्मिक प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया।
धरना में सुनील मुर्मू, शंकर मांझी, ठुरका मांझी, ब्रह्मदेव मुर्मू, अनिल मांझी, धनिराम मांझी, रंजीत मांझी, अनिल मुर्मू, मनोज हंसदा, शिवराज हंसदा, सूरज मुर्मू, सिकंदर मुर्मू, शिवलाल मुर्मू, रमेश मुर्मू, राज मुर्मू, दिनेश मुर्मू, कृष्णा मुर्मू, किशन मुर्मू, महेश मांझी, संतोषी देवी, विशाखा टुडू, रीना हंसदा, मुन्नी देवी, सावित्री किस्कू सहित अन्य मौजूद थे।