सिमडेगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कंचन सिंह ने बुधवार को ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा उपकरणों की स्थिति का गहनता से जायजा लिया। उपायुक्त ने उप निर्वाचन पदाधिकारी से ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, उनकी रिकॉर्डिंग प्रणाली तथा कंट्रोल रूम की स्थिति का मूल्यांकन किया। साथ ही सुरक्षा में लगे सशस्त्र बलों के लॉग बुक, तैनाती व्यवस्था एवं अग्निशमन यंत्रों की भी जांच की। उन्होंने सभी सुरक्षाकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सतर्क और सजग रहने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने 70-सिमडेगा एवं 71-कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत रखे गए मशीन रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षित रख-रखाव तथा गोपनीयता सुनिश्चित करने हेतु उचित निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार महतो, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल अमृत मिंज, नगर परिषद प्रशासक समीर बोदरा सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आजसू पार्टी के धुपेंदर, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नोआस केरकेट्टा, भारतीय जनता पार्टी के मनोज कुमार चौबे, आम आदमी पार्टी के विनोद क्रिकेटर, राष्ट्रीय जनता दल के दिनेश यादव उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!