रामगढ़: सीसीएल भुरकुंडा परियोजना के ओल्ड वर्कशॉप में बुधवार को लाइन मैन परदेशी केवट की सेवानिवृत्ति पर उन्हें समारोहपूर्वक विदाई दी गई। अवसर पर मुख्य रूप से प्रोजेक्ट इंजीनियर (ईएंडएम) अभिनव कुमार मौजूद रहे। समारोह में सहकर्मियों ने परदेशी केवट को अंगवस्त्र, बुके देकर और माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उपहार देते हुए उनके सुखमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अवसर पर अभिनव कुमार ने कहा कि नौकरी करनेवालों के लिए रिटायरमेंट एक पड़ाव है। इसके बाद स्वास्थ्य का ख्याल रखें और परिवार को  समय दें। साथ ही जीवन में अधूरे रह गए कार्यों को पूरा करें।

मौके पर खान मैनेजर कमर फ़हीम, अविनाश चंद्र, आर के सिंह, अभिषेक, रमेश कुमार, आकिब, अफजल हुसैन, योगेंद्र ठाकुर, प्रेम माहेश्वरी, विवेक शमशुल, धनेश्वर पासवान, अनिल कुमार, जाफर, निसार, मुरला बेदिया, नंददेव नूनिया, शरीफ सहित कई सीसीएल कर्मी मौजूद रहे ।