हजारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से  सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के तहत बुधवार को तीर्थ यात्रियों का तीसरा जत्था बड़कागांव विधानसभा अंतर्गत केरेडारी प्रखंड के पेटो पंचायत से  रवाना हुआ।

दुर्गा मंदिर प्रांगण से  सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर जत्थे रवाना किया। इससे पूर्व सांसद मनीष जायसवाल, विधायक रोशन लाल चौधरी, लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू ने सांकेतिक रूप से पंच तीर्थयात्रियों के पांव पखार कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

वहीं सांसद सेवा कार्यालय की ओर से यात्रा में जाने वाले सभी तीर्थ यात्रियों को अल्पाहार के साथ एक कपड़े के थैले में फल और पानी बोतल उपलब्ध कराया गया, साथ ही सभी को अंग-वस्त्र भेंटकर सम्मानित भी किया गया। इसके उपरांत गाजे-बाजे के साथ पुष्प वर्षा कर बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को वाराणसी, अयोध्या, विंध्याचल और प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। तीसरे जत्थे में पेटो पंचायत के कुल 65 तीर्थयात्री शामिल हुए, जिनमें 60 तीर्थयात्री और 5 स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं। 

अवसर पर  लोकसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साव, बड़कागांव सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी, केरेडारी सांसद प्रतिनिधि कर्मचारी साव, पिपरवार सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुमार, वरिष्ठ नेता प्रीतम साव, अमित गुप्ता, नरेश महतो, नारायण यादव, भाजपा नेता जुगनू सिंह, सुमन गिरी, मुखिया गुरुदयाल साव, उपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, पंकज साहा, सुनील साव, अरविंद साव, रविन्द्र साव सहित गणमान्य उपस्थित थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!