अध्यक्ष सुनील घांसी और उपाध्यक्ष सोनी देवी चुने गए
रामगढ़: भुरकुंडा पंचायत अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय नीचे धौड़ा में बुधवार को सर्वसम्मति से विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। अवसर पर मुख्य रूप से पंचायत के मुखिया अजय पासवान मौजूद रहे। चुनाव पर्यवेक्षक ब्रह्मेश्वर सिंह की देख-रेख और प्रधानाध्यापक रामजीत राम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंधन समिति के लिए 12 सदस्यों का चयन किया गया। इसके उपरांत सर्वसम्मति से सुनील घांसी को अध्यक्ष और सोनी देवी को उपाध्यक्ष चुना गया।
वहीं मुखिया अजय पासवान ने नई विद्यालय प्रबंधन समिति को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के बेहतर पठन-पाठन और शैक्षणिक माहौल देने के लिए प्रेरित किया। मौके पर शिक्षिका प्रेमलता सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विद्यालय में बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच
राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विशेष जांच शिविर लगाया गया। जिसमें 45 बच्चों का ब्लड टेस्ट किया गया। साथ ही उनका वजन और लंबाई भी मापी गई। शिविर में प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू के चिकित्सक डॉ. बी. पासवान और उनके सहयोगी हामिद अंसारी ने योगदान दिया।