रामगढ़: पतरातू से दो बसों पर गुरुवार को 154 कांवरियों का जत्था बाबा नगरी देवघर के लिए रवाना हुआ। जिसमें पालू, रोचाप, तिलैया टांड़, गरेवा टांड़, कोतो, शाह कालोनी, टेरपा और पोस्ट ऑफिस कॉलोनी कांवरिये शामिल रहे। अवसर पर बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने सभी कांवरियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके उपरांत “बोल बम” और “हर हर महादेव” के उद्घोष के बीच बसों को रवाना किया गया।
मौके पर आजसू जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी, पालू पंचायत के पूर्व मुखिया गंगाधर महतो, कटिया पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो, मुखिया राहुल कुमार, गणेश करमाली, अशोक पाठक, अजय रवि, संजय ठाकुर, रंजीत पांडेय, धनेश्वर महतो सहित अन्य मौजूद रहे।
बाबा धाम जानेवाले कांवरियों में कुलदीप महतो, वीणा देवी, संदीप महतो, दीपक महतो, कामेश्वर महतो, मीना देवी, मुकेश, महावीर उरांव, बालेश्वर महतो, पूनम देवी, विनोद उरांव, मनीषा देवी, सुनीता देवी, मुन्नी देवी, गोविंद महतो, रुपाणी देवी, अजय महतो, सुनील महतो, राजेंद्र महतो, धोरण महतो, कलावती देवी, करण महतो, विक्की, रमेश, दीपक, रीना, राजकुमार, किशन, राहुल, वासुदेव, अमित राज, अजय, संजय, सचिन, गुड्डू सिंह, पोद्दार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अप्पू, पंकज, सोनू, आयुष, नीतीश, निर्मल, शिव, सुनीता सोनी, चमन कुमार, रूपलाल महतो, ललिता देवी, सुरेंद्र महतो, विशेश्वर कुमार, अनिल प्रजापति, सुनील प्रजापति, नागेंद्र महतो, सुरेंद्र महतो, लालदेव महतो, अरुण गंझू, राजेश पाल, विक्की ठाकुर, बबलू भुंईया सहित अन्य शामिल हैं।