Dadai dubey death: पूर्व सांसद सह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का निधन गुरुवार को नई दिल्ली में हो गया। वे 79 वर्ष के थे और बीते एक माह से बीमार चल रहे थे। नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर झारखंड के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता ने गहरी शोक संवेदना जताई है।
स्व.ददई दुबे झारखंड के गढ़वा जिले के चोका गांव के रहनेवाले थे। उनका जन्म 02 जनवरी 1946 को हुआ था। वे पलामू जिले के विश्रामपुर विधानसभा से छह बार विधायक रहे और धनबाद संसदीय सीट से सांसद भी रहे। एकीकृत बिहार में राबड़ी देवी की सरकार में राज्य सरकार के श्रम और रोजगार मंत्री रहे। वर्ष 2013 में झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार में उन्होंने राज्य ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया था।