रामगढ़: उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज ने रामगढ़ जिला अंतर्गत गोला प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उपायुक्त ने सबसे पहले प्रखंड सह अंचल कार्यालय गोला का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के माध्यम से आम जनों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के क्रम प्रखंड सह अंचल कार्यालय अंतर्गत विभिन्न विभागों के कार्यालयों का भी निरीक्षण किया‌ और दिशा-निर्देश दिए।

वहीं उपायुक्त ने विभिन्न कारणों से अपनी समस्याओं को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे आम जनों की समस्याओं को भी सुना एवं उनके निराकरण हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला सुधा वर्मा, अंचल अधिकारी गोला समरेश कुमार भंडारी सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!