मोर्चा का जंतर-मंतर पर त्राहिमाम महाधरना 31 को

रामगढ़: झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के पतरातू और बड़कागांव प्रखंड के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को भुरकुंडा के उत्सव मैरिज हाॅल में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पतरातू  प्रखंड अध्यक्ष मुकेशलाल सिंदूरिया ने किया। बैठक में वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु बतौर मुख्य अतिथ उपस्थित थे।

बैठक में 31 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले त्राहिमाम महाधरना की तैयारी की समीक्षा की गई। साथ ही दिल्ली जाने वालों की सूची बनाने की जवाबदेही दोनों प्रखंड अध्यक्ष को दी गई। बैठक में तय किया गया कि दिल्ली जाने वाले सदस्य उसके पहले अपने अपने क्षेत्र में बैनर, पोस्टर लगाने, पर्चा वितरण का काम करेंगे, ताकि आम लोगों को उनके दिल्ली जाने का उद्देश्य पता चल सके।

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि आज वैश्य और ओबीसी का मुद्दा झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। हमें इस बात का गर्व है कि वैश्य और ओबीसी का मुद्दा भुरकुंडा की पावन धरती से शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले त्राहिमाम महाधरना कार्यक्रम में आसपास के राज्यों के वैश्य नेताओं, सांसदों, विधायकों तथा बुद्धिजीवीयों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। कई लोगों ने आने की सहमति दी है, जिनके नामों की विधिवत घोषणा बाद में की जायेगी। अवसर पर महाधरना से संबंधित पोस्टर, स्टीकर और पर्चा भी जारी किया गया। केंद्रीय तैयारी समिति की अगली बैठक 20 जुलाई को रामगढ़ में रखी गई है, जिसमें पतरातू और बड़कागांव के भी प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।

मौके पर वरीय उपाध्यक्ष ढ़लन साव, बीरेन्द्र कुमार, भुनेश्वर साव, मिथिलेश साव, श्रीनिवास अग्रवाल, देवकुमार पंडित, अशोक साव, अजय साहु, भरत केशरी, मिथलेश लाल, गोपाल केशरी, जीवन गुप्ता, पिंटू गुप्ता, हरिदास साव, माथुर साव, उपेन्द्र शर्मा, सत्येन्द्र शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!