रामगढ़: बरकाकाना रेलवे मैदान में दुर्गा वाहिनी की बहनें आत्मरक्षा का गुर सीख रही हैं। जिला संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव की पहल पर अहमदाबाद के जाने-माने कराटे प्रशिक्षण अल्पेश राठौड़ चार दिनों तक ट्रेनिंग देंगे। जिसमें किक, पंच और ब्लॉक के सटीक टेक्नीक और मूवमेंट बताए जाएंगे। साथ ही आत्मरक्षा के लिए टिप्स भी दिए जाएंगे। 

इस संबंध में दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव ने बताया कि लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर अवश्य जानने चाहिए। जिससे विषम परिस्थितियों में आत्मरक्षा कर सकें। उन्होंने कहा कि दुर्गा वाहिनी की बहनों के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

ट्रेनिंग लेनेवाली लड़कियों में प्रियंका कुमारी, गीता कुमारी, खुशी कुमारी, निशा कुमारी, काजल कुमारी, वर्षा कुमारी सहित अन्य शामिल हैं।

By Admin

error: Content is protected !!