रामगढ़: पतरातू बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता और जिला पर्यटन नोडल पदाधिकारी मार्कस हेंब्रम ने शुक्रवार को पतरातू लेक के नाविक संघों के साथ प्रखंड कार्यालय में बैठक की। यह बैठक पतरातू लेक में संचालित गवर्नमेंट बोट ऑपरेटर और प्राइवेट बोट ऑपरेटर के बीच टिकट मूल्यों में असमानता को लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय जनशिकायत कोषांग से प्राप्त शिकायत के संबंध में आयोजित की गई।
बैठक में सभी नाविक संघों से दर निर्धारत से संबंधित विस्तृत जानकारी ली गयी। सभी नाविक संघो ने सवारी टिकट के बारे में बताया गया कि 40, 60, 70, एवं 90 HP के क्षमता के Boat चलाये जाते है। जिसका टिकट दर बोठ के अनुसार अलग-अलग है और सभी बोट ऑपरेटर द्वारा समान टिकट दर लिया जाता है। जिला पर्यटन नोडल पदाधिकारी ने जानकारी के उपरान्त पुनः सभी नाविक संघो को समान टिकट दर रखने का निर्देश दिया।
इस दौरान झारखण्ड पर्यटन द्वारा शुरू की गई Jharkhand Tourist Trade Registration Portal के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि उक्त पोर्टल के माध्यम से पर्यटन और ट्रेवल से जुडे व्यवसायियों को Jharkhand Tourism Development and Registration Act. 2015 के Section 53 (1) और 53 (2)(b) से 53 (2) (k) के तहत निम्न Unit Category यथा Accommodation Units, Adventure Tourism/Adventure Sports Operators/Water Sports Operators (ASO), Boat Operator, Entertainment related unit, Tour Operator/Travel Agent/Tourist Tranport Operator, Tourist Guide, Professional Tourist Photographers में अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है। Trade Registration Portal पर Online Boat Ragistration के लिए विधि, आवश्यक दस्तावेजो एवं निबंधन शुल्क के बारे में भी जानकारी दी गई। सभी नाविक संघो ने पंजीकरण कराने की इच्छा व्यक्त गई। जिसपर सभी नाविक संघों को अधिक जानकारी हेतु जिला पर्यटन कार्यालय, रामगढ़ से सम्पर्क करने को कहा गया।
बैठक में पर्यटन विशेषज्ञ सत्यम, विस्थापित नाविक संघ पतरातू डैम, विस्थापित नाविक युवा संघर्ष समिति तालाटांड़, नाविक यातायात स्वावलंबी सार्थी समिति, विस्थापित नाविक संघ उचरिंगा, नवयुवक नाविक संध, मां पंचवाहनी नाविक संघ लपंगा के सदस्य अन्य उपस्थित थे।