राज्यवासियों के पथ प्रदर्शक थे दिशोम गुरु शिबू सोरेन : नरेश करमाली 

उरीमारी (हजारीबाग): शांति निकेतन विद्यालय बगरैया उरीमारी में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत शिबू सोरेन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

शोक सभा को संबोधित करते हुए निदेशक नरेश करमाली ने दिशोम गुरु की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन राज्यवासियों के पथ प्रदर्शक थे। स्कूली शिक्षा के दौरान सूदखोरों ने उनके पिता की हत्या कर दी थी। 18 वर्ष की आयु में उन्होंने संथाल नवयुवक संघ का गठन किया और आदिवासियों, दलितों और वंचितों को उनका अधिकार दिलाने के लिए उन्होंने संघर्ष शुरू किया। झारखंड और यहां के लोगों की अस्मिता के लिए उनका संघर्ष हमेशा याद किया जाएगा। 

वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्च का गठन किया। लंबे और कठिन संघर्ष के फलस्वरूप 15 नवंबर 2000 को बिहार से झारखंड राज्य को अलग करा कर उन्होंने झारखंड वासियों को उपहार के रूप में दिया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके पदचिन्हों पर चलकर विकसित और समृद्ध झारखंड बनाना है, यही दिशोम गुरु के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

 शोक सभा में उप-प्रधानाध्यापक राजेन्द्र राम, रंजीत करमाली, पिंटू कुमार, राजू बेसरा, पूनम सरोज किंडो, अर्चना कुमारी, सूरज कुमार, बिनोद हांसदा, सुशील कुमार, सेवामुनी टुडू, बबीता सोरेन, पूनम भारती, चेतो मांझी, अनोखा कुमारी, विकास करमाली, सबिता देवी, बसंती देवी, भीम साव, राजू सिन्हा, सिकेन्द्र बख्श अंसारी, जुगेश बेदिया, पीयूष कुमार, सौरव कुमार, अंकित कुमार, रोनित करमाली, बंटी बेसरा, आशा कुमारी, प्रीति पावरिया, नेहा कुमारी, इंदु कुमारी, निर्मला, अंजू सोरेन, काजल कुमारी, देव टुडू, अमृत पावरिया, सुजीत मुंडा, मनीष करमाली, रोशनी कुमारी, स्नेहा हेम्ब्रोम, मोना कुमारी, इशिका कुमारी, शुभांगी किस्कू, मधु कुमारी, शिल्पा सोरेन, अंजू कुमारी, मंजू कुमारी, जन्नत बक्श अंसारी, सरिता हेम्ब्रोम, विकास प्रजापति, निलेश कुमार, फरहान अख्तर, राम कुमार महतो, विकास मुर्मू, छोटू हेम्ब्रोम, महेन्द्र मुर्मू, आकाश कुमार सिंह, विक्रम सोरेन, मानती कुमारी, सोनाली कुमारी सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!