रामगढ़: सयाल उतरी पंचायत भवन में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के पूर्व मुखिया सह झामुमो नेता सत्येंद्र यादव ने किया। अवसर पर सभी ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

मौके पर पंचायत के पूर्व मुखिया सह झामुमो नेता सत्येंद्र यादव ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जल, जंगल, जमीन की लड़ाई, नशा मुक्ति, महाजनी प्रथा और अशिक्षा के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी। गांव गांव जाकर शिक्षा की अलख जगाई और अलग झारखंड राज्य की नींव रखी। वह झारखंड आंदोलन के प्रणेता थे। 

शोक सभा में उप मुखिया विमलेश कुमार, वार्ड सदस्य संगीता देवी, पूनम देवी, सीता देवी, अंशी देवी, कांति कुमारी, उदय कुमार मेहता, जानकी कुमारी, बबीता देवी, आशा देवी, संजू देवी, उमा कुमारी, सपना कुमारी, शालू कुमारी, मनीषा कुमारी, समफूल देवी, शब्बा प्रवीण, भारती रानी, पूनम देवी, आरती कुमारी, अरुण कुमार, अमित कुमार सिन्हा, सतीश वर्मा, दिलीप कुमार मेहता, ललन यादव, राजेश कुमार, सीताराम रजक, योगेंद्र रजवार सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!