बड़कागांव (हजारीबाग):  बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के तलसवार, परेवातरी और नयाटांड से करीब डेढ़ दर्जन श्रद्धालु 11 अगस्त को बरकाकाना जंक्शन से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुए। भक्तों का जत्था ग़रीब रथ ट्रेन से दिल्ली होते हुए 13 अगस्त को जम्मू के कटरा पहुंचेंगे। जहां से पैदल यात्रा करते हुए शाम में माता वैष्णो देवी का दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे।

भक्तों के जत्थे में मुख्य रूप से मुखिया प्रतिनिधि संजय महतो, प्रमोद कुमार, उपेंद्र राणा, ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, दीलीप कुमार, मुरारी कु. कुशवाहा, बन्धु महतो, रितेश कुमार, सुरेश कुमार, जितेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, सुभाष राणा, रोहित महतो, धर्मेन्द्र कुमार, बादल कुमार, अजय मरांडी शामिल हैं।

By Admin

error: Content is protected !!