अध्यक्ष दारा साव और सचिव सुभाष करमाली बने
रामगढ़: सयाल दक्षिणी पंचायत अंतर्गत टिपला स्थित दुर्गा मंडप के प्रांगण में मंगलवार को दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई। जिसमें बीते वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा रखा गया। साथ ही समिति का पुनर्गठन करते हुए दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया। वहीं इस वर्ष चंदे की राशि सीसीएल कर्मियों और दुकानदारों के लिए 1500 रुपये और गैर सीसीएल कर्मियों के लिए 700 रुपये निर्धारित किया गया।
नवगठित समिति में मुख्य संयोजक सयाल दक्षिणी पंचायत के मुखिया जगदीश कुमार साव, मुख्य संरक्षक अरुण साव, अर्जुन टोप्पो, शक्ति साव, तपन विश्वास, बालदेव कुमार,कैलाश मुंडा, संजय उराव, जय प्रकाश कच्छप, राजु उरांव, अध्यक्ष दारा साव, उपाध्यक्ष विशाल राम, सचिव सुभाष करमाली, उपसचिव नन्दलाल साव, कोषाध्यक्ष गौतम कुमार साव, सह-कोषाध्यक्ष अजय कुमार, संगठन मंत्री कुन्दन कुमार गुप्ता, कृष्णा मुंडा सहित कार्यकारिणी सदस्यों में लोकेश कुमार, दीपक कुमार, रिकी मुंडा, उपेंद्र साव, सुरेश साव, गोलू साव, विक्की उराव, लाडल साव, अमित राणा, जतिन रजक, विशाल कुमार शामिल हैं।