धनबाद: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर गुरुवार को धनबाद स्टेशन पोर्टिको में देश के विभाजन को दर्शाती चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय बालेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र डॉ. के. एम. सिंह, अवकाश प्राप्त रेलकर्मी सतेन्द्र शर्मा और शंकर ठाकुर शामिल हुए। मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके उपरांत सतेन्द्र शर्मा द्वारा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।
अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा डॉ० के. एम. सिंह सहित अवकाश प्राप्त रेल कर्मचारियों, मंडल के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित उपस्थित सभी लोगों को संबोधित किया गया। इस दौरान सभी ने देश के विभाजन की विभीषिका को दर्शाती चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।