रामगढ़: भुरकुंडा सहित आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। अवसर पर पूरण राम चौक स्थित भुरकुंडा ट्रेकर स्टैंड में अनुमंडल टैक्सी मेंस यूनियन के पदाधिकारी ने तिरंगा फहराया गया। राष्ट्रगान के साथ सभी लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज की सलामी दी और महापुरुषों को याद किया। मौके पर स्टैंड संचालक की ओर से राजकीय मध्य विद्यालय के बच्चों के बीच मिठाई और कॉपी पेन का वितरण किया गया।
मौके पर चमन लाल, प्रेम विश्वकर्मा सुरेंद्र राम , रविंद्र सिंह , संतोष करमाली, संजय करमाली, टिंकू लोहरा, लख्खी राणा,आदित्य करमाली प्रधानाध्यापक संजय शर्मा,निर्मल राम, सहित चालक, मौजूद रहे।
वहीं जमुना दास पेट्रोल पंप में पेट्रोल पंप के मालिक रूपेश कुमार के द्वारा पेट्रोल पंप परिसर में तिरंगा झंडा फहराया गया और लोगों के बीच मिठाई बांटी गई। मौके पर चमन लाल, नरेश करमाली, आदित्य करमाली, संतोष करमाली, सुरेंद्र राम, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, लकी राणा, सहित पेट्रोल पंप के कर्मी मौजूद थे।