उरीमारी (हजारीबाग): भारत भारती विद्यालय उरीमारी में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से समारोहपूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि उरीमारी प्रोजेक्ट ऑफिसर दिलीप कुमार के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इसके साथ ही सभी ने राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यक्ष उषा देवी, सचिव गोपाल यादव, निदेशक अनिमेष कुमार यादव और सहायक निदेशक अभिषेक कुमार यादव के साथ-साथ विद्यालय के प्राचार्य  माहे आलम अंसारी, संजय शर्मा, अर्जुन सिंह शामिल रहे।

समारोह में प्राचार्य माहे आलम अंसारी ने मुख्य अतिथि दिलीप कुमार और सचिव गोपाल यादव पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत चाहत ग्रुप द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत कर किया गया। मुख्य अतिथि अपने भाषण में तिरंगे के तीन रंगों के महत्व और वीर शहीदों के बलिदान पर प्रकाश डाला। साथ ही साथ विद्यालय में पठन-पाठन की अच्छी व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए बच्चों के अच्छे भविष्य की कामना की।

इस दौरान बच्चों के द्वारा मार्च पास्ट किया गया। जिसमें 4 हाउस सुभाष, आजाद, भगत और टैगोर के बच्चे शामिल रहे। मार्च पास्ट की अगुवाई हेड ब्वॉय आयुष कुमार और हेड गर्ल सलोनी कुमारी ने की। इसके साथ ही विद्यालय में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डिंपी और ग्रुप द्वारा प्रस्तुत “ऑपरेशन सिंदूर” नाटक ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं बच्चों ने देशभक्ति, फिल्मी और नागपुरी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर आजादी का जश्न मनाया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के उप प्राचार्य अर्जुन कुमार साव ने किया।

मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं रंजीत कुमार मेहता, शिव शाह, ललन कुमार, सीमा श्रीवास्तव, सरिता गयासेन, राधिका, अनीता, फुल मूनी, प्रियंका, रेनू, रितु ,सानिया और गैर शिक्षक में पारो ,कैलाश, सोनी सहित अन्य शामिल थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!