रामगढ़: सेन्ट्रल सौन्दा पंचायत सचिवालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। अवसर पर पंचायत के मुखिया तिलेश्वर साव ने झंडोत्तोलन किया। इसके साथ ही सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी।
मौके पर उप मुखिया कांति देवी, पंचायत समिति सदस्य उपेन्द्र कुमार पासवान, पंचायत सचिव ममता कुमारी, वार्ड सदस्य विमला कुमारी, कुसुम देवी, पुनम देवी, चांदनी कुमारी, रेशमा भारती, किरण कुमारी, सुरज कुमार, अशोक, सुरेन्द्र सिंह, आजाद कुमार, राकेश कुमार, राहुल कुमार, विक्रम कुमार, प्रकाश कुमार, हरिहर मेहता, रेणुका विश्वास, अनुप सिंह, चंदा देवी, दिपेश कुमार, मोना अंसारी, राजपति जाधव, लीला देवी सहित कई लोग मौजूद थे।