रामगढ़: पतरातू प्रखंड अंतर्गत सयाल उत्तरी पंचायत सचिवालय में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा के समीप 79 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सयाल उत्तरी पंचायत की मुखिया आशा देवी के द्वारा झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई।
मौके पर पूर्व मुखिया सह झामुमो नेता सत्येंद्र यादव, उप मुखिया विमलेश कुमार, वार्ड सदस्य पूनम कुमारी, संगीता देवी, कांति कुमारी, अंशी देवी, गीता कुमारी, सीता देवी, मंजूलता कुमारी, गायन्ति देवी, जानकी कुमारी, बबीता देवी, उदय कुमार मेहता, सतीश वर्मा, प्रमोद मिश्रा, पंकज कुमार सिन्हा, दिलीप मेहता, ललन यादव, अमित कुमार सिन्हा, अरविंद यादव, दिलीप कुमार मेहता, भोला कुमार, रशीद अंसारी, कालीचरण करमाली सहित कई लोग मौजूद थे।