उरीमारी (हजारीबाग): भारत भारती विद्यालय उरीमारी में सोमवार को सीसीएल के सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा सातवीं से लेकर दसवीं तक की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सभी छात्राओं को A से J तक 10 समूह में बांटा गया। प्रत्येक समूह में तीन छात्राएं शामिल रही। प्रतियोगिता में सीसीएल के सीएसआर नोडल ऑफिसर रोमित कुमार और सहयोगी गोविंद कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।
अवसर पर सभी समूह ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर सतर्रकता बरतने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने का संदेश दिया। वहीं अधिकारियों द्वारा बच्चों के बनाए गए रंगोली को काफी सराहा गया। बताया गया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करन प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले समूह को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी सतर्कता अभियान के तहत प्रतिज्ञा ली।
मौके पर विद्यालय के सचिव गोपाल यादव, निदेशक अनिमेष कुमार यादव, सहायक निदेशक अभिषेक कुमार यादव, प्राचार्य माहे आलम अंसारी और उप प्राचार्य अर्जुन कुमार साव मौजूद रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में सीमा श्रीवास्तव, सरिता गयासेन, अनिता कुमारी, राधिका कुमारी, फुलमुनी मुर्मू, प्रियंका सिंह शालिनी सिंह, रेणु कुमारी, रितु कुमारी, सानिया, शिव साह, रंजीत कुमार, ललन कुमार, रंजीत मेहता सहित अन्य ने योगदान दिया।