दंगल सूची में जरूरतमंदों को दी जाए प्राथमिकता : झरी मुंडा
रामगढ़: भुरकुंडा में शुरू होनेवाले लोकल सेल को लेकर बलखुदरा ओवर ब्रिज के निकट मंगलवार को स्थानीय ग्रामीणों की बैठक। जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद सदस्य झरी मुंडा और संचालन योगेंद्र यादव ने किया। बैठक में सीसीएल की भुरकुंडा परियोजना में चालू होनेवाले लोकल सेल को लेकर दंगल बनाने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। टोला के आधार पर सूची तैयार करने की बात कही गई।
बैठक को संबोधित करते हुए झरी मुंडा ने कहा कि गांव के सभी टोला से जरूरतमंद लोगों को दंगल सूची में सम्मिलित किया जाए। जो लोग सेल में प्रत्यक्ष रूप से काम कर सकें वैसे लोगों का नाम ही सूचीबद्ध किया जाए। जिससे पूरी पारदर्शिता बनी रहे।
वहीं बलकुदरा पंचायत के मुखिया विजय मुंडा ने कहा कि लोकल सेल से बलकुदरा के कई गरीब ग्रामीणों की आजीविका जुड़ेगी। लोकल सेल का सफलतापूर्वक संचालन हो सके इसके लिए बलकुदरा के सभी लोग मजबूती के साथ बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएं।
मौके पर पंचायत समिति सदस्य राजू कुमार मुंडा, विजय साहू, राजाराम प्रसाद, महावीर प्रसाद, उकेश कुमार, कमलेश कुमार सिंह, रामचंद्र यादव, राजन प्रसाद, बड़का साव, नंद किशोर ठाकुर, सुनील कुमार मुंडा, शशि कुमार मुंडा, राज नाथ यादव, देवलाल मुंडा, संतोष प्रसाद, मनोज कुमार महली, ईश्वर प्रसाद, सनी मुंडा, प्रेम मुंडा, राजकुमार मांझी, चंदन महतो, विष्णु साहू, वीरेंद्र उरांव, नरेश महली, अप्पू कुमार, राहुल कुमार मुंडा, राज कुमार मुंडा, रणजीत प्रसाद, प्रेम साव, ललित कुमार मुंडा, सुनील मुंडा, कल्लू रजक समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
