रांची: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मां दुर्गा की पूजा भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ हो रही है। राजधानी रांची में जगह-जगह भव्य पंडाल बनाए गए हैं। कई जगहों पर पंडाल का निर्माण और साज-सज्जा अंतिम चरण में हैं। इधर, सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार की शाम पूजा पंडालों का विधिवत उद्घाटन किया और मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक होकर मंगलकामना की। मुख्यमंत्री ने पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति हरमू और आर.आर. स्पोर्टिंग कल्ब रातू रोड के पंडाल का फीता काटकर और दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया।इससे पूर्व पूजा समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया और मंगलकामना की। वहीं उन्होंने श्रद्धालुओं को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।

By Admin

error: Content is protected !!