रांची: मुख्य सचिव अलका तिवारी की सेवानिवृत्ति पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अविनाश कुमार को झारखंड का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। झारखंड मंत्रालय में मंगलवार को समारोह का आयोजन कर निवर्तमान मुख्य सचिव अलका तिवारी को भावभीनी विदाई दी गई। अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अलका तिवारी को पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर भावभीनी विदाई दी। वहीं मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त मुख्य सचिव अविनाश कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
बताते चलें कि अविनाश कुमार 1993 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। लगभग एक वर्ष पूर्व उन्होंने मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव का पदभार संभाला है। इसके अतिरिक्त अब वे झारखंड के मुख्य सचिव के पद पर योगदान देंगे। आईएएस अविनाश कुमार ने अपर मुख्य सचिव उर्जा विभाग झारखंड सरकार सहित कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर योगदान दिया है।