रांची: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शुक्रवार को मुंबई में यूनाइटेड किंगडम के रक्षा राज्य मंत्री वर्नोन कोकर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। जिसमें दोनों पक्षों ने मौजूदा रक्षा सहयोग की समीक्षा की और भारत तथा यूनाइटेड किंगडम के बीच सहयोग को और गहरा करने के उपायों पर चर्चा की। रक्षा राज्य मंत्री ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि प्रिंस ऑफ वेल्स के नेतृत्व में यूके सीएसजी ने भारत के पश्चिमी तट पर भारतीय नौसेना के साथ द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-25 के समुद्री चरण को सफलतापूर्वक पूरा किया । 

 संजय सेठ ने इस बात पर ज़ोर दिया कि इस तरह की ऑपरेशनल बातचीत ऑपरेशनल दर्शन की आपसी समझ को बढ़ाती है और दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालनीयता में महत्वपूर्ण योगदान देती है। बैठक के दौरान, दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और उपकरणों के निर्माण और आत्मनकिर्भरता को  बढ़ावा देने वाली स्वदेशी प्रणालियों के विकास में भारत की बढ़ती क्षमताओं पर चर्चा की । उन्होंने वैश्विक रक्षा आपूर्ति श्रृंखलाओं में सहयोग और अवसरों सहित सभी क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसके साथ ही उन्होंने हिंद और प्रशांत महासागर क्षेत्र में समुद्री सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

 

By Admin

error: Content is protected !!